शिवराज सिंह चौहान के फिर से मप्र के मुख्यमंत्री बनने का समर्थन

शिवराज सिंह चौहान के फिर: मध्य प्रदेश में महिलाएं हुई नाराज क्योंकि प्रदेश की महिलाओं का कहना है कि शिवराज सिंह चौहान जी फिर से मुख्यमंत्री बने। महिलाएं शिवराज सिंह चौहान जी को अपना भाई मानती हैं। और उनका मानना है कि उनके कार्यकाल में महिलाएं बहुत ज्यादा खुश थी। महिलाएं सीएम के सामने अपनी बातों को आसानी से रख देती थी। शिवराज सिंह चौहान जी मुख्यमंत्री पद पर नहीं है इस बात को लेकर महिलाओं ने धरना प्रदर्शन भी किया।

मध्यप्रदेश में सीएम का चुनाव

जैसा कि हम सभी जानते हैं मध्य प्रदेश में नए सीएम के रूप में डॉ मोहन यादव को चुना गया है। और नए सीएम ने अपनी शपथ ग्रहण कर ली है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी शामिल थे। इस शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद जनता ने शिवराज सिंह चौहान जी को फिर से सीएम बनाने के लिए नारेबाजी की। जबकि शिवराज सिंह चौहान जी ने डॉ मोहन यादव के सीएम बनने पर खुशी जताई और डॉ मोहन यादव को उनके सीएम बनने पर शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान जी ने कहा कि मैं नए सीएम को बधाई देते हुए उनसे मध्य प्रदेश के विकास और समृद्धि की उम्मीद करता हूं।

नए सीएम को लेकर लाडली बहनों ने जताई नाराजगी

दमोह में लाडली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि फिर से शिवराज सिंह चौहान जी को ही मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री चुना जाए। क्योंकि महिलाएं उनके कार्यों से अत्यधिक प्रभावित हैं और उन्होंने इस बात को लेकर नाराजगी जताई है कि मध्य प्रदेश में उनके भाई को ही मुख्यमंत्री बनना चाहिए था। क्योंकि महिलाएं अपने भाई के पास अपना सारा दुख दर्द बांट लेती थी। और उनका भाई उनकी हर तरीके से मदद करते थे। अब महिलाओं को इस बात को लेकर परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें – संबल कार्ड 2024: आर्थिक सहायता के लिए अब आवेदन करें!

भाजपा से महिलाएं हुए नाराज

मध्य प्रदेश में महिलाएं शिवराज सिंह चौहान जी के सीएम नहीं बनने पर गुस्सा जता रही हैं। और उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि फिर से शिवराज सिंह चौहान जी को मुख्यमंत्री के पद पर नहीं लाया गया तो महिलाएं धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे। महिलाओं का मानना है कि शिवराज सिंह चौहान जी ने एक अच्छे भाई और मामा का किरदार निभाया है।

महिलाओं का कहना है कि शिवराज सिंह चौहान जी एक मुख्यमंत्री के पद पर नहीं थे बल्कि वह एक भाई और मामा के रूप में प्रदेश में काम कर रहे थे। इसके अलावा महिलाओं ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान जी ने महिलाओं के लिए जितने भी योजनाएं शुरू की है। उनमें महिलाओं को लाभ मिला है और इससे महिलाओं के जीवन में परिवर्तन आया है। इसीलिए महिलाएं फिर से मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के पद पर शिवराज सिंह चौहान जी को ही चाहती हैं।

मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री जी के बारे में आपका क्या कहना है? साथ ही आप हमे यह भी जरुर बताएं कि आप मुख्यमंत्री के रूप में किसे ज्यादा पसंद करते हैं। और बीजेपी सरकार द्वारा चयनित मोहन यादव जी को आप पसंद करते हैं या नही नीचे कॉमेंट करके जरूर बताएं।

The post शिवराज सिंह चौहान के फिर से मप्र के मुख्यमंत्री बनने का समर्थन appeared first on Ekdumzakaas.



source https://ekdumzakaas.com/shivraj-singh-chouhan-4/

Post a Comment

Previous Post Next Post