महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर!

मध्य प्रदेश में महिलाओं को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने कई तरह की सौगात दी है जिसका फायदा महिलाओं को आज भी मिल रहा है। इन्हीं सौगातों में एक है लाड़ली बहना योजना और दूसरा है गैस सिलेंडर योजना। क्योंकि महिलाओं के नाम पर गैस सिलेंडर होने पर मोहन सरकार केवल 450 रुपए में गैस सिलेंडर महिलाओं को प्रदान कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद अब राज्य की जिम्मेदारी मोहन यादव जी संभाल रहे हैं। और आज के इस आर्टिकल में हम जानने वाले हैं कि कैसे महिलाओं को केवल 450 रुपए की सामान्य कीमत पर गैस सिलेंडर प्राप्त होगा आज हम यहां पर पूरी प्रक्रिया विस्तार से जानने वाले हैं और इसके साथ ही महिलाओं और गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है क्योंकि गैस सिलेंडर के दामों में गिरावट देखने को मिली जिससे आम आदमी बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

गैस सिलेंडर के दाम भी हुए सस्ते

महंगाई की मार से जूझ रही आम जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। क्योंकि तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भारी गिरावट की हालांकि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में भारी गिरावट हुई है। जिससे कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 99.75 की कटौती दिल्ली में हुई। इसके साथ अन्य महानगरों पर लगभग 93 रुपए की कटौती देखने को मिली।

महिलाओं को मिलेगा 450 रुपए में गैस सिलेंडर

गौरतला भाई की महंगाई की मार से जूझ रही आम जनता को शिवराज सरकार ने राहत दी थी जिसका लाभ आज उन्हें मिलने वाला है। क्योंकि मध्य प्रदेश में अधिकांश महिलाओं द्वारा राज्य सरकार के कहने पर गैस सिलेंडर पति के नाम से ट्रांसफर करा कर खुद के नाम पर किया जा चुका है और जैसे-जैसे महिलाओं को इस विषय में जानकारी हो रही है, महिलाओं द्वारा गैस सिलेंडर खुद के नाम पर कराया जा रहा है।

मध्य प्रदेश की पूर्व सरकार ने यह ऐलान किया हुआ था कि 450 रुपए में महिलाओं को गैस सिलेंडर मिलेगा और अगर किसी महिला के नाम पर गैस सिलेंडर नहीं है और पति के नाम पर है तो उन्हें महिलाओं के नाम पर ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। जिसकी बात से महिलाओं द्वारा गैस सिलेंडर ट्रांसफर कराया जा चुका है और अगर आपने अब तक ऐसा नहीं किया तो नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आज ही गैस सिलेंडर महिलाओं के नाम पर कर 450 रुपए में गैस सिलेंडर का लाभ लेना होगा।

यह भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव से पहले बेटियों को ₹25,000

गैस एजेंसी के माध्यम से कराएं ट्रांसफर

महिलाओं के नाम पर गैस सिलेंडर ट्रांसफर करने के लिए आपको गैस पासबुक, आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक, समग्र आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो की एक-एक प्रति गैस एजेंसी में जाकर जमा करना होगा। इसके बाद पति के नाम की पासबुक को आवेदक महिला के नाम पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा। और नई पासबुक आपको दे दी जाएगी। जिसकी मदद से आप 450 रुपए में गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।

आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि ₹450 में गैस सिलेंडर आपको गैस सब्सिडी मिलने के बाद प्राप्त होगा। क्योंकि गैस एजेंसी से आपको सामान्य कीमत पर ही गैस सिलेंडर खरीदना होगा। लेकिन इसके बाद सरकार द्वारा आपके बैंक खाते में ₹450 से अतिरिक्त भुगतान की गई राशि सब्सिडी के तौर पर वापस कर दी जाएगी। और इस तरह आपको केवल 450 रुपए में गैस सिलेंडर प्राप्त हो जाएगा।

The post महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर! appeared first on Ekdumzakaas.



source https://ekdumzakaas.com/gas-cylinder-2/

Post a Comment

Previous Post Next Post