लाड़ली बहना योजना: 5 स्थलों पर शिविर

मध्य प्रदेश में जितने भी महिलाएं लाड़ली बहना योजना के लाभ लेने से वंचित रह गई हैं। उन सभी महिलाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी की बात है कि अब लाडली बहना योजना के तहत तीसरे चरण की शुरुआत की जा रही है। और वह सभी महिलाएं जो लाडली बहना योजना का लाभ लेना चाहती हैं। उनके लिए अब योजना का तीसरा चरण शुरू किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश में जो भी महिलाएं योजना के तहत पात्रता रखती हैं। और किसी कारणवश से वह लाडली बहना योजना के लाभ लेने से वंचित रह गई हैं। अब उन सभी महिलाओं को तीसरे चरण में आवेदन करने का मौका दिया जा रहा है।

लाड़ली बहना योजना के तीसरे चरण के लिए कैंप

जितनी भी महिलाएं लाडली बहना योजना के तीसरे चरण के लिए आवेदन करने की इच्छुक हैं। उन सभी को जानकारी के लिए बता दें कि इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और वहीं पर आपको कैंप से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है। आप वेबसाइट के माध्यम से कैंप से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नीचे हमने चरण दर चरण प्रक्रिया साझा की हुई है आप इसकी मदद भी ले सकते हैं।

स्टेप:-

1 – सबसे महिलाओं को आधिकारिक वेबसाइट https://ift.tt/la8mehC पर जाना होगा।

2 – इसके बाद आपको होम पेज पर “कैंप विवरण” विकल्प पर क्लिक करना होगा।

3 – लाडली बहना योजना कैंप विवरण देखने के लिए आप डायरेक्ट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ इस लिंक पर भी जा सकते हैं।

4 – आगे आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा। यहां आपको संभाग, जिला, स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायत/जोन, ग्राम वार्ड, दिनाँक और कैप्चा कोड आदि दर्ज करना होगा।

5 – अंत में आपको “खोजें” बटन पर क्लिक करना होगा।

लाडली बहना योजना के कैंप इन 5 जगहों पर लगेंगे

योजना तीसरे चरण के आवेदन नीचे दिए गए 5 जगहों पर भरे जाएंगे। आप नजदीकी कैंप में जाकर आवेदन कर सकते हैं।

  • विशेष कैंप कार्यालय
  • नजदीकि पंचायत केंद्र
  • पंचायत सचिव के जरिए
  • वार्ड कार्यालय
  • लेख पाल/ प्रधान के जरिए
लाडली बहना योजना के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट क्या है
  • महिला का आधार कार्ड
  • महिला की समग्र आईडी
  • महिला का वोटर कार्ड
  • महिला का बैंक खाता नंबर
  • महिला का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • महिला की पा
  • सपोर्ट साइज फोटो
  • महिला का जन्म सर्टिफिकेट

यह भी पढ़ें – राज्य सरकार: 4500 रुपये छात्रों को!

लाडली बहना योजना तीसरे चरण में सभी को मौका

लाडली बहना योजना के तीसरे चरण में अविवाहित बहनों को भी मौका मिलेगा। क्योंकि विधानसभा चुनाव के पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने जबलपुर में एक रैली को संबोधित करते हुऐ यह ऐलान किया था कि अगले चरण में अविवाहित बहनों और 21 से 60 वर्ष की सभी बहनों को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही लाडली बहना योजना के तीसरे चरण में बिना ट्रैक्टर वाली महिलाओं को मौका दिया जाएगा। इसके आलावा अन्य पात्रता पहले के समान ही रहने वाली है।

जो भी महिला लाडली बहना योजना के तीसरे चरण के लिए आवेदन करने की सोच रही है। उनकी आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होना अति आवश्यक है। महिला के परिवार के पास 5 एकड़ से ज्यादा भूमि नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा केवल गरीब परिवार की महिलाओं को ही लाडली बहना योजना के तीसरे चरण के लिए आवेदन करने का मौका दिया जाएगा।

The post लाड़ली बहना योजना: 5 स्थलों पर शिविर appeared first on Ekdumzakaas.



source https://ekdumzakaas.com/care-program/

Post a Comment

Previous Post Next Post