9वीं किस्त में महिलाओं को नहीं मिलेगी

9वीं किस्त: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना की 9वीं किस्त की तारीख़ नजदीक आ चुकी है। लाडली बहना योजना की आठवीं किस्त से नए मुख्यमंत्री मोहन यादव जी बहनों को संबोधित कर रहे हैं लेकिन आठवीं किस्त से ही इस योजना से महिलाओं को हटाया जा रहा है और अब 9वीं किस्त में भी लाखों बहनों को हटा दिया जाएगा।

9वीं किस्त से भी हटाए जाएंगे बहनों के नाम

लाडली बहना योजना की आठवीं किस्त में भी तकरीबन 2 लाख महिलाओं के नाम हटाए गए थे और अब खबर सामने आ रही है कि 9वीं किस्त के पहले भी लाखों महिलाओं के नाम इस योजना की पात्र सूची से हटा दिए जाएंगे और इन महिलाओं को 9वीं किस्त की राशि 1250 रुपए खाते में प्राप्त नहीं होगी।

लाडली बहना योजना की 9वीं 10 फरवरी को जारी की जाएगी लेकिन इसके पहले शासन/ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा यह सुनिश्चित किया जा चुका है कि 9वीं किस्त के लिए पात्र हितग्राही महिलाएं कौन-कौन हैं एवं उनकी सूची भी तैयार की जा चुकी है और इन्हीं महिलाओं के खाते में 9वीं किस्त की राशि 1250 रुपए प्राप्त होगी।

इन महिलाओं के हटाए जाएंगे नाम

जिस तरह लाडली बहना योजना की 8वीं किस्त के दौरान 2 लाख महिलाओं के नाम हटाए गए थे इसी तरह इस बार भी अपात्र महिलाओं के नाम हटा दिए जाएंगे। जिसमें ऐसी महिलाएं होंगी जो वर्तमान में लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने हेतू पात्रता नहीं रखती हैं। या गलत तरीके से योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अनुसार ऐसी महिलाएं जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है उनका नाम पात्र सूची से हटा दिया जाएगा। क्योंकि इस योजना में केवल 21 वर्ष से 60 वर्ष की महिलाओं को ही शामिल किया जाता है और 60 वर्ष के बाद वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दिया जाता है इसी कारण से 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के नाम हटा दिए जाएंगे। सर्वे में ऐसी महिलाओं के नाम भी हटाए जा रहे हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है। क्योंकि हाल ही में छिंदवाड़ा और शिवपुरी जिले से ऐसी महिलाएं अधिक मात्रा में पाई गई थी जिनकी मृत्यु होने के बाद भी खाते में पैसे जा रहे थे।

यह  भी पढ़ें – महतारी वंदना योजना: महिलाओं को 12 हज़ार रुपए सालाना, आवेदन कैसे करें?

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ऐसी महिलाओं के नाम भी हटाने के निर्देश दिए हैं जिनकी अब सरकारी नौकरी लग चुकी है या जिसकी वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक हो, आयकर दाता हो। इसके साथ ही संयुक्त रूप से 5 एकड़ से अधिक कृषि योग्य भूमि होने पर भी महिलाओं के नाम हटा दिए जाएंगे।

लाडली बहना योजना की 9वीं किस्त के पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अंतिम सूची को एक बार फिर से अपडेट किया जाएगा। आप वैकल्पिक रूप से इस अंतिम सूची को भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जानें के बाद मेनू में दिए गए “अंतिम सूचि” के विकल्प पर क्लिक करना होगा और फिर मोबाइल की मदद से आप अन्तिम सूचि देख सकते हैं।

The post 9वीं किस्त में महिलाओं को नहीं मिलेगी appeared first on Ekdumzakaas.



source https://ekdumzakaas.com/9th-installment/

Post a Comment

Previous Post Next Post