मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव: भाजपा ने चुनाव के उम्मीदवारों की सूची प्रकट की

मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है जिसमें मध्यप्रदेश से 24 उम्मीदवारों का नाम शामिल है बता दें कि कुछ दिनों पहले भाजपा पार्टी कार्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की मैराथन बैठक हुई थी इस बैठक के बाद पहली सूची तैयार कर ली गई थी। भारतीय जनता पार्टी ने कई नए चेहरों पर भी दांव खेला है बता दें की भाजपा ने इस बार 370 से ज्यादा सीटों पर जीतने का लक्ष्य तय किया है।

तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी लगातार वाराणसी से तीसरी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। साल 2014 में वाराणसी और वड़ोदरा से चुनाव लड़कर दोनों जगहों से जीत हासिल की थी इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी ने वाराणसी से 4,79,505 मतों से जीत दर्ज की थी। वही अमित शाह 2019 में पहली बार गांधीनगर में रिकार्ड अंतर से जीत हासिल की थी और अब फिर से गांधीनगर से ही चुनाव लड़ रहे हैं। राजनाथ सिंह लखनऊ का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना से, बीडी शर्मा को खजुराहो से और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से टिकट दिया है। 

मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव सीटों की लिस्ट – 

  • मुरैना- शिवमंगल सिंह तोमर 
  • भिंड- संध्या राय
  • ग्वालियर- भारत सिंह कुशवाह 
  • गुना- ज्योदिरादित्य सिन्धिया
  • सागर- लता वानखेड़े
  • टीकमगढ़- वीरेन्द्र खटीक
  • दमोह- राहुल लोधी
  • खजुराहो- वी.डी. शर्मा 
  • सतना- गणेश सिंह
  • रीवा- जनार्दन मिश्र 
  • सीधी- राजेश मिश्रा
  • शहडोल- हिमाद्री सिंह
  • जबलपुर- आशीष दुबे
  • मंडला-फग्गन सिंह कुलस्ते
  • होशंगाबाद- दर्शन सिंह चौधरी
  • विदिशा- शिवराज सिंह चौहान
  • भोपाल- आलोक शर्मा 
  • राजगढ़- रोडमल नागर
  • देवास- महेंद्र सिंह सोलंकी
  • मंदसौर- सुधीर गुप्ता
  • रतलाम- निता नागर सिंह चौहान
  • खरगोन- गजेन्द्र पटेल
  • खंडवा- ज्ञानेश्वर पाटिल
  • बैतूल- दुर्गा दास उइके

इसे भी पढ़ें –  MP सरकार: सरकारी कर्मचारियों के लिए पहले ही DA में वृद्धि

चुनाव तारीखों की जल्द होगी घोषणा 

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जारी पहली लिस्ट के बाद लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग बहुत जल्द कर सकती है उम्मीद लगाई जा रही है कि डेट इसी महीने के 15 तारीख तक जारी हो सकते हैं फ़िलहाल चुनाव आयुक्त विभिन्न राज्यों के दौरे पर हैं, सभी राज्यों में तैयारियों का जायजा लेने के बाद आयोग कभी भी चुनाव तारीख की घोषणा कर देगी। 

The post मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव: भाजपा ने चुनाव के उम्मीदवारों की सूची प्रकट की appeared first on Ekdumzakaas.



source https://ekdumzakaas.com/bjp-unveils/

Post a Comment

Previous Post Next Post